फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sword hanging on Khorabar SO in case of dead girl being found alive

Gorakhpur News: मृत लड़की के जिंदा मिलने के मामले में खोराबार एसओ पर लटकी तलवार

Sun, 22 Dec 2024 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sword hanging on Khorabar SO in case of dead girl being found alive
गोरखपुर। महराजगंज जिले में एक किशोरी की हत्या के मामले में पिता और भाई को जेल भेजने के प्रकरण में खोराबार के एसओ नीरज राय पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जुलाई 2023 में घुघली थाने में तैनात रहे नीरज राय ने ही मामले का खुलासा करते हुए कार्रवाई की थी। 14 महीने बाद किशोरी के बिहार में जिंदा मिलने के बाद एसपी महराजगंज ने तत्कालीन विवेचक एसआई भगवान बख्श सिंह को निलंबित कर गोरखपुर एसएसपी को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के घुघली इलाके से एक जुलाई 2023 को 13 वर्षीय किशोरी रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। पिता ने 2 जुलाई को गांव के ही एक परिवार के तीन लोगों पर अपहरण का केस घुघली थाने में दर्ज कराया था। 20 दिन बाद निचलौल क्षेत्र के मधुबनी शाखा नहर में एक अज्ञात बालिका का शव मिला। उसकी पहचान कराकर घुघली पुलिस ने अपहरण के तीन आरोपियों का नाम केस से निकाल कर किशोरी की हत्या के आरोप में उसके पिता व भाई को ही जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले वही किशोरी घर वापस लौट आई, जिसकी हत्या के आरोप में पिता और भाई जेल भेजे गए थे। इसके बाद मामले के विवेचक रहे एसआई को निलंबित करने के साथ ही एसओ नीरज राय पर कार्रवाई के लिए एसपी महराजगंज सोमेंद्र मीना ने एसएसपी गोरखपुर को पत्र भेजा है। एसएसपी के पास पत्र पहुंचने के बाद खोराबार थाना प्रभारी पर कार्रवाई हो सकती है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पत्र आएगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
ऐसे मिली किशोरी
किशोरी के पिता ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद वह रोजगार के लिए हिमाचल चले गए थे। करीब दो हफ्ते पहले झाड़-फूंक करने वाला एक शख्स उनके घर पर आया और बेटे से उनका नंबर मांगा। बाद में उन्हें फोन कर बेटे के बिहार के बगहा में होने की जानकारी दी। इसके बाद बगहा से वह बेटी को ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed