{"_id":"67a3c1560214bba1e001ea54","slug":"gorakhpur-news-sunny-and-khushi-top-in-20-km-walk-race-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-831110-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 20 किमी वॉक रेस में सन्नी और खुशी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 20 किमी वॉक रेस में सन्नी और खुशी अव्वल
Thu, 06 Feb 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिक एथलेटिक मीट का दूसरा दिन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक एथलेटिक मीट के दूसरे दिन 20 किलोमीटर वॉक रेस पुरुष वर्ग में बहादुर यादव मेमोरियल पीजी काॅलेज के सन्नी और दिग्विजयनाथ पीजी काॅलेज की खुशी आदित्य अव्वल रहीं।
10 हजार मीटर रेस पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर रामाश्रय भारद्वाज डीडीयू, 10 हजार मीटर दाैड़ में महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर खुशबू निषाद महंत अवेधनाथ राजकीय महाविद्यालय, 110 मीटर रिले रेस पुरुष वर्ग प्रथम स्थान पर हैदर-बहादुर यादव पीजी काॅलेज, ट्रिपल जंंप महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर शाहजहां खातून एमएमएम पीजी काॅलेज, 400 मीटर रेस महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रिया सिंह डीडीयू, 1500 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रंजन राजपूत बहादुर यादव मेमोरियल पीजी काॅलेज रहीं।
क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में छात्रा खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन आया है तो वहीं दूसरी तरफ छात्र वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
क्रीडा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र ने कहा कि वार्षिक खेलकूद का यह दूसरा दिन आशा से अधिक संतोषप्रद रहा। सभी खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रतिकुलपति प्रो.शांतनु रस्तोगी, प्रो.राजवंत राव, प्रो. रजनीकांत पाण्डेय, प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. जितेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।