फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Students protest against eviction of hostel

Gorakhpur News: हॉस्टल खाली कराने को लेकर विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Sat, 25 May 2024 06:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Students protest against eviction of hostel
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संतकबीर हॉस्टल के छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका विरोध छात्रावास का कमरा खाली कराने को लेकर था। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद छात्रावासियों का एक ग्रुप कुलपति से मिला। उन्हाेंने छात्रावासियों को आश्वस्त किया कि जिस छात्र की परीक्षा है, उसे तब तक उसमें रहने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

छात्रनेता तोष निधि त्रिपाठी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रावास से विद्यार्थियों को निकाल रहा है। जो छात्रहित में उचित नही है। विश्वविद्यालय में समस्याओं का अंबार लगा है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इनके निराकरण के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। यदि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के समस्याओं का निवारण नहीं करता है, तो छात्र उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

छात्रों से मुलाकात के दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि अंतिम वर्ष के छात्रों को कमरा खाली करना होगा। जिनका प्रैक्टिकल बाकी है वह अपना प्रार्थनापत्र देंगे, जिसके बाद उनके लिए व्यवस्था की जाएगी। प्रदर्शन में आयुष त्रिपाठी, अंकित वर्मा, सौरभ मिश्र, अभिलाष, विकास, नीतीश, अदया, अर्पित, शिवपाल, मोहित, अवनीश, मुख्तार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed