फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Students had complained of misbehavior, the matter turned out to be a scolding

Gorakhpur News: छात्राओं ने की थी दुव्यवहार की शिकायत, मामला डांट फटकार का निकला

Sun, 18 May 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Students had complained of misbehavior, the matter turned out to be a scolding
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की ओर से शिक्षक पर लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप को विशाखा कमेटी ने निराधार पाया है। दो चरण में हुई पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि पढ़ाई के लिए डांट फटकार से नाराज होकर इसकी शिकायत प्राचार्य से की थी। विशाखा कमेटी की जांच रिपोर्ट प्राचार्य को भेज दी गई है।

नर्सिंग कॉलेज में तैनात एक शिक्षक के खिलाफ बीते मार्च में आठ छात्राओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामला प्राचार्य तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच विशाखा कमेटी से कराने का निर्देश दिया। दो चरणों में हुई जांच के दौरान आरोप लगाने वाली छात्राओं के अलावा क्लास में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की गई। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे व अन्य शिक्षकों से भी आरोपी शिक्षक पर लगे आरोपों के बारे में जानकारी ली गई। अंत में कमेटी इस नतीजे पर पहुंची कि दुर्व्यवहार का आरोप किसी अन्य मामले से प्रेरित है। इसके बाद छात्राओं से दुबारा पूछताछ हुई तो उन्होंने पढ़ाई में लापरवाही व क्लास से गायब रहने पर डांट पड़ने की बात बताई। छात्राओं ने स्वीकार किया कि शिक्षक की डांट फटकर के व्यवहार से नाराज होकर ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की थी। जिसके बाद कमेटी गठित कर जांच कराई गई, दो चरणों में हुई जांच और बयान के बाद कमेटी ने शिक्षक को क्लीन चिट दे दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed