फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Students created ruckus after a dispute with their sister at a shop.

Gorakhpur News: दुकान पर बहन से विवाद के बाद छात्रों ने किया हंगामा

Tue, 14 Oct 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Students created ruckus after a dispute with their sister at a shop.
नाराज दुकानदारों ने पीटकर पुलिस को सौंपा, सभी आरोपी एनडीए की तैयारी करने वाले
विज्ञापन

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के गीता प्रेस रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर सोमवार को तीन युवकों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि विवाद दो दिन पहले दुकानदार के कर्मचारी और एक किशोर की बहन के बीच हुए तकरार से जुड़ा था।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के पडरौना निवासी एक किशोर अपनी बहन के साथ कुछ दिन पहले माया बाजार की एक दुकान पर कपड़े खरीदने गया था। बहन को कपड़े पसंद न आने पर जब कर्मचारी ने कहा कि कहीं और देख लें, तो किशोर ने गाली दे दी। उस वक्त मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। हालांकि, सोमवार दोपहर किशोर अपने दो दोस्तों के साथ उसी दुकान पर पहुंच गया और दुकान मालिक से उलझ पड़ा। देखते ही देखते हाथापायी और हंगामा शुरू हो गया। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और तीनों युवकों को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों युवक एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की तैयारी कर रहे हैं और शहर में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि तीनों छात्रों को हिरासत में लेकर उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। देर रात तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed