फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Student held hostage, beaten with iron pipe, made to lick spit

Gorakhpur News: छात्र को बंधक बनाकर लाेहे की पाइप से पीटा, थूक कर चटवाया

Fri, 08 Aug 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Student held hostage, beaten with iron pipe, made to lick spit
आठवीं के छात्र से मारपीट कर थूक चटवाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे ब
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद छात्र की मां ने चिलुआताल थाने में दी तहरीर
विज्ञापन


शिकायत पर बीच चौराहे पर गोली मारने की धमकी, छात्र ने खुद को घर में किया कैद
चिलुआताल क्षेत्र का मामला, मनबढ़ों पर केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में साथ पढ़ने वाले मनबढ़ों ने आठवीं के छात्र को बंधक बनाकर लोहे की पाइप से पीटा। फिर जमीन पर थूक कर चटवाया। इतना ही नहीं घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद छात्र की मां ने कुसहरा निवासी दो मनबढ़ों के खिलाफ चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित सफाईकर्मी का बेटा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
चिलुआताल की खुटवा निवासी पूनम देवी ने बताया कि 26 जुलाई को उनका 14 वर्षीय बेटा स्कूल गया था। वापसी में कुसहरा निवासी साथ पढ़ने वाले दो मनबढ़ छात्रों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए एक परिचित के हार्डवेयर की दुकान में ले गए। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर लोहे की पाइप से पीटा और जमीन पर थूक कर चटवाया। इस दौरान मनबढ़ छात्रों का एक साथी वीडियो बनाता रहा। आरोपियों ने शिकायत करने पर बीच-चौराहे दौड़ाकर गोली मारने की धमकी दी। पिटाई से किशोर को अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद से सहमे किशोर ने खुद को घर में कैद कर लिया है। वह स्कूल और कोचिंग भी नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल में चिढ़ाने को लेकर आठवीं के छात्रों के बीच का विवाद हुआ था। बदला लेने के लिए मनबढ़ ने साथियों के साथ मिलकर अमानवीय व्यवहार किया है। पीड़ित छात्र की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





धरने पर बैठे ब्लॉक कर्मी और पिता
जंगल कौड़िया। सफाईकर्मी के बेटे को बंधक बनाकर मारपीट करने और थूक चटवाने से नाराज ब्लॉक कर्मियों के साथ पीड़ित के पिता ने दोपहर में ब्लॉक के बाहर धरना दिया। केस दर्ज होने के बाद ब्लॉक कर्मी शांत हुए। कर्मियों ने बताया कि उन्होेंने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देने के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रिया साहनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। ऐसा घृणित कृत्य किसी के साथ नहीं होना चाहिए। बीडीओ को ज्ञापन दिया गया है। पूरे प्रकरण की जानकारी डीपीआरओ को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed