{"_id":"6705be61e6f9ea12700396f7","slug":"gorakhpur-news-strictness-increased-in-boating-action-will-be-taken-against-creating-ruckus-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-710922-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौका विहार में बढ़ी सख्ती, हुड़दंग करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौका विहार में बढ़ी सख्ती, हुड़दंग करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के पर्यटन स्थल रामगढ़ताल नौका विहार और आसपास इलाके में मनबढ़ों पर शिकंजा कसने का पुलिस ने प्लान तैयार किया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी की अगुवाई में जहां पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। वहीं उल्लास के नाम के उत्पात मचाने वालों को काबू करने का प्लान तैयार किया गया है। पुलिस ऐसे मनबढ़ों के खिलाफ सख्ती बरतेगी, जिनकी वजह से माहौल खराब हो रहा है।
नौकायन से लेकर सर्किट हाउस और आसपास इलाकों में सड़क पर उत्पात, बर्थडे मनाने के बहाने हुल्लड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी। रील बनाने के बहाने किसी को परेशान करने या माहौल बिगाड़ना भी भारी पड़ेगा। स्टंटबाजी करने पर भी पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसा नहीं है कि सिर्फ चालान काटा जाएगा, जेल जाने की नौबत भी आ सकती है।
शराब पीते मिले तो खैर नहीं
रामगढ़ताल क्षेत्र के प्रेक्षागृह के आसपास, चंपा देवी पार्क सहित अन्य जगहों पर पियक्कड़ जुटते हैं। बीयर और शराब पीकर भी कुछ लोग उधम मचाते हैं। कभी बाइक और कार खड़ी करके शराब पीते हैं। ऐसे लोगों के वाहन को सीज करने की तैयारी है।