फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Strength of organization and trust of people is the real strength of BJP: Govind

संगठन की मजबूती और जनता का विश्वास भाजपा की असली ताकत : गोविंद

Mon, 08 Sep 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Strength of organization and trust of people is the real strength of BJP: Govind
पंचायत व एमएलसी चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को करते हैं मजबूत
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय रानीडिहा में रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत और शिक्षक एमएलसी चुनाव के साथ सेवा पखवाड़ा पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज सेवा की भावना से काम करें। पंचायत और एमएलसी चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाले चुनाव हैं, इनमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है। संगठन की मजबूती और जनता का विश्वास ही भाजपा की असली ताकत है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाना ही लक्ष्य होना चाहिए। पंचायत और शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन की एकजुटता व समर्पण से ही जीते जाएंगे। बैठक में विधायक राजेश त्रिपाठी, महेन्द्र पाल सिंह, विमलेश पासवान निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तराज यादव, अशोक सिंह, पिछड़ा आयोग सदस्य आरडी. सिंह, छोटेलाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ला, सबल सिंह पालीवाल, गीतांजलि श्रीवास्तव, इंद्र कुमार निगम, सूरज निगम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed