{"_id":"6685f989c4d105c4c90c2815","slug":"gorakhpur-news-streets-filled-with-rainpassersby-face-trouble-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-609563-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गोरखपुर में मानसून बनी आफत, सिस्टम फेल- बारिश में गलियां हुईं लबालब; राहगीरों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गोरखपुर में मानसून बनी आफत, सिस्टम फेल- बारिश में गलियां हुईं लबालब; राहगीरों को परेशानी
Thu, 04 Jul 2024 06:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
रेती रोड़ पर लगा बरसात का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार से लगातार हो रही बारिश के बाद बुधवार को शहर की कई गलियों में पानी भर गया। दो दिनों में करीब 150 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
दाउदपुर में लगा बरसात का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इधर सुबह से ही नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल समेत सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता एवं जोनल अधिकारी, अवर अभियंता जलभराव वाले क्षेत्रों में ही डटे रहे।
गोपलापुर में लगा बरसात के पानी गढ़े में फसे बाइक को खीचकर निकालते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दोपहर में बारिश रुकने के बाद पानी निकल गया, लेकिन बुधवार को दिनभर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपलापुर में लगा बरसात का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मुंशी प्रेमचंद पार्क, विजय चौक, धर्मशाला बाजार, मेडिकल कॉलेज रोड पर भेडियागढ़, विष्णुपुरम कॉलोनी, ओमनगर, बशारतपुर, अशोकनगर, स्पोर्ट्स कॉलेज रोड के किनारे गणेशपुरम, गायत्रीपुरम, हरिद्वारपुरम, रामजानकी नगर कॉलोनी में जलभराव ज्यादा रहा।
विज्ञापन
महेवी मंडी में लगा बरसात का पानी
- फोटो : अमर उजाला
गोपलापुर, दाउदपुर, रुस्तमपुर, रेती रोड में भी कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। पानी निकालने के लिए नगर निगम को 31 स्थानों पर स्थाई पंप और 30 स्थानों पर अस्थाई पंप संचालित करने पड़े।