फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Stray dogs became a menace in Shahpur. 15 people were bitten.

Gorakhpur News: शाहपुर में आवारा कुत्ते बने आफत..15 लोगों को काटा

Sat, 17 Aug 2024 05:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Stray dogs became a menace in Shahpur. 15 people were bitten.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में आवारा कुत्ते आफत के सबब बन गए हैं। दो दिन में कुत्तों ने 15 लोगों को काटकर काटकर घायल कर दिया है। डरे-सहमे लोग दुबके हुए हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी नगर निगम से कोई कर्मचारी नहीं आया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह ने कॉलोनी में पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया और नगर निगम के जिम्मेदारों को फोन कर घटना से अवगत कराया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में करीब 10 लोगों ने वैक्सीन लगवाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी बी ब्लॉक निवासी आनंद श्रीवास्तव को बुधवार की शाम 7:30 बजे कॉलोनी में घूमने वाले आवारा कुत्ते ने काट लिया। वह जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के लिए चक्कर लगाते रहे, हर जगह उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में पांच सौ रुपये देकर वैक्सीन लगवाया। आनंद ने बताया कि काॅलोनी में किसी भी देखते ही कुत्ते दौड़ा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि काॅलोनी के आशीष यादव, बालमनी रेड्डी, नेहा, टुकटुक समेत करीब 15 लोगों को दो दिन में आवारा कुत्तों ने काट लिया है। कॉलोनी के लोगों ने नगर आयुक्त और मेयर को फोन कर घटना से अवगत कराया।


हमलावर कुत्ते की तस्वीर सीसीटीवी में कैद
मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुत्ते का वीडियो कैद हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि मोहल्ले के आशीष यादव बृहस्पतिवार की शाम अपने मकान के बाहर टहलकर फोन पर बात कर रहे थे, इसी दौरान कुत्ता पहुंचा और उनपर हमला कर दिया। वह बचने का प्रयास करने लगे, इसी दौरान कूदकर कुत्ते ने आशीष का मुंह पर काट लिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वीडियो को देखने के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed