फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Stole Rs 1500 from home and then fabricated kidnapping story to escape

Gorakhpur News: घर से 1500 रुपये चुराए फिर बचने के लिए गढ़ी अपहरण की कहानी

Tue, 10 Dec 2024 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Stole Rs 1500 from home and then fabricated kidnapping story to escape
गोरखपुर। खोराबार में कक्षा छह में पढ़ने वाले 14 वर्ष के कक्षा छह छात्र ने घर में चोरी के बाद खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच दी। रविवार शाम को उसने पिता को फोन कर अपहरण की जानकारी दी थी। पिता ने पुलिस को बताया तो उसकी तलाश शुरू हो गई थी। सोमवार सुबह 10 बजे वह खुद ही घर पहुंच गया। उसने जो भी बताया, पुलिस ने छानबीन की तो सारा मामला खुल गया।
विज्ञापन

सोमवार को पिता के साथ थाने पहुंचे किशोर ने बताया कि एक कार से आए लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। रास्ते में पेट्रोल डलवाने रुके तो वह भागकर छिप गया। उसने पिता के पास पेट्रोल पंप कर्मचारी से फोन कराया और बचकर थाने आया है। पुलिस ने छानबीन की तो कहानी झूठी निकली। पता चला कि किशोर ने घर से 15 सौ रुपये चोरी कर लिए थे। छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि जिस कार के नंबर को किशोर ने अपहृता का बताया था, वह एक अधिवक्ता की है। उस समय वह कचहरी परिसर में थे और कार का इस्तेमाल कई दिनों से नहीं किए थे। कार घर पर खड़ी थी।
विज्ञापन

यहीं से पुलिस को किशोर की कहानी पर शक हो गया। इसके बाद पुलिस उस पेट्रोल पंप पर पहुंच गई, जहां पर उसने पेट्रोल डलवाने की बात कही थी। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो कुछ भी नहीं मिला। पुलिस उस कर्मचारी से बात की तो उसने बताया कि बच्चा खुद आराम से चलकर आया था। घरवाले से बात कराने का अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को अलग बैठाकर पूछा तो उसने सच बता दिया। चोरी की बात जानने के बाद पिता भी हैरान हो गए और बच्चे को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
कोट-
किशोर ने पिता के साथ खोराबार थाने में अपहरण की सूचना दी थी। जांच में पता चला है कि उसने घर से कुछ रुपये बिना बताए ले लिए थे। इस वजह से उसने झूठी कहानी गढ़ी थी।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed