{"_id":"68c9c85ad03c39649400927f","slug":"gorakhpur-news-sticks-and-sticks-were-used-between-the-parties-in-a-road-dispute-seven-injured-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1073189-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रास्ते के विवाद में पटीदारों के बीच चले लाठी-डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रास्ते के विवाद में पटीदारों के बीच चले लाठी-डंडे, सात घायल
Wed, 17 Sep 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
कैंपियरगंज। थानाक्षेत्र के मुहम्मदपुर उर्फ हगना गांव में रविवार की शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पटीदारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ नामजद समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब तीन बजे राकेश, राजकुमार, रामकेवल, प्रियंका समेत अन्य लोग अपने पट्टीदार झीनक के आने-जाने के रास्ते में सीढ़ी बनाकर रास्ता बंद कर रहे थे। इस पर आपत्ति जताने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडों से हुए विवाद में झीनक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। साथ ही उसकी पत्नी, भाई की बहू संगीता, फूला देवी, जितेंद्र, चंद्रभान और पूर्णवासी को चोटें आईं।
वहीं, दूसरे पक्ष के राकेश और राजकुमार को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों में झीनक और राकेश की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने झीनक की तहरीर पर राकेश, राजकुमार, रामकेवल, प्रियंका समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, सिताबी देवी की तहरीर पर झीनक, विशम्भर, बुद्धिराम, गुलाब समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों को भी नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।