फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: STF nabs the prize-winning man who sold land by showing his brother dead

Gorakhpur News: भाई को मृत दिखा जमीन बेचने के इनामी को एसटीएफ ने दबोचा

Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: STF nabs the prize-winning man who sold land by showing his brother dead
चरगांवा रेल विहार का रहने वाला है आरोपी राजेश मोहन, हुमायूंपुर से एसटीएफ ने पकड़ा
विज्ञापन

चिलुआताल और देवरिया के रुद्रपुर थाने में दर्ज है केस, वर्ष 2020 से था पुलिस गिरफ्त से दूर
गोरखपुर। छह वर्ष से पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। चरगांवा के रेल विहार काॅलोनी फेस एक में रहने वाले राजेश मोहन पांडेय के खिलाफ चिलुआताल और देवरिया जिले के रुद्रपुर थाने में केस दर्ज था। उसने अपने भाई को मृत दिखाकर जमीन बेच दी थी। वर्ष 2020 से भागे आरोपी पर रुद्रपुर थाना पुलिस ने इनाम घोषित किया था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। अमित तिवारी ने बताया कि आरोपित राजेश मोहन भागने के फिराक में था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2019-20 कोरोना काल में अपने भाई को मृत दिखाते हुए उसकी जमीन फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी थी। इसके बाद उसके भाई ने देवरिया के रुद्रपुर थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद वर्ष 2021 में फर्जी दस्तावेज तैयार कर पिता के नाम से मकान को बेच दिया था। इसके बाद उसके भाई ने गोरखपुर के चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया था। दोनों थानों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसकी जानकारी होने पर वह इधर-उधर भागकर रहने लगा। इसी दौरान उसे पता चला कि पुलिस ने उसका मकान कुर्क कर दिया है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। वह गोरखपुर आया था और भागने के फिराक में था।
विज्ञापन

एसटीएफ के उप निरीक्षक अमित तिवारी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को रुद्रपुर थाना पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद वहां की पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed