{"_id":"68852f9aed27326ceb068209","slug":"gorakhpur-news-statements-of-female-recruits-are-being-recordedevery-person-is-being-questioned-at-the-main-gate-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1016075-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दर्ज हो रहे महिला रिक्रूट के बयान...मेन गेट पर हर व्यक्ति से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दर्ज हो रहे महिला रिक्रूट के बयान...मेन गेट पर हर व्यक्ति से पूछताछ
विज्ञापन
अव्यवस्था के खिलाफ हंगामे का मामला, शासन स्तर से ली जा रही पल-पल की खबर
मुख्य द्वार के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की हो सकती है जांच
गोरखपुर। महिला रिक्रूट हंगामा मामले में एक तरफ जहां ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है वहीं जांच भी शुरू हो गई है। मेन गेट पर पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। महिला रिक्रूट के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ड्यूटी करने वाले पीएसी के लोगों के भी बयान लिए जाएंगे। जांच की प्रगति पर शासन स्तर से पल-पल की खबर ली जा रही है। सूत्रों की मानें तो जांच टीम मुख्य द्वार और तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर सकती है। दुकानदारों के भी बयान लिए जाएंगे। चर्चा है कि पूरे प्रकरण में अभी कुछ और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में होने के चलते अधिकारी भी पूरी तरह से सतर्क हैं। उधर, 26वीं वाहिनी बिछिया पीएसी कैंप परिसर में सख्ती बढ़ा दी गई है। गेट पर तैनात जवान परिसर में जाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार को महराजगंज से आया एक महिला प्रशिक्षु का भाई जब प्रवेश नहीं पा सका तो उसने मोबाइल फोन से ही बात की। भाई ने बताया कि बहन का कहना है कि यहां व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है। जो अधिकारी पहले सीधे मुंह बात नहीं करते थे अब वे सबसे संवाद कर रहे हैं। अचानक सब बदल गया है, घर जैसा माहौल है। अधिकारियों ने भी जानकारी ली, उन्हें समस्याओं के बारे में बताया गया। कमरों में कूलर भी लगवा दिए गए हैं जिससे गर्मी में बहुत राहत मिली है।
परिसर के बाहर तरह-तरह की चर्चाएं
पीएसी कैंप के बाहर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। शनिवार दोपहर में गेट के बगल में ही फल खरीद रहे गायत्रीनगर के सुधांशु श्रीवास्तव ने जिज्ञासावश दुकानदार से पूछा-कैसा हंगामा हो गया था। दुकानदार ने बताया कि लड़कियां भी कितना सहेंगी। पहले तो कभी ऐसा नहीं हुआ था। सीधे मुंह बात तो करना ही चाहिए। घटना के दिन ही कई लोगों के घरवाले भी आ गए थे। सब लोग परेशान थे।
विज्ञापन
लगाए कूलर, बनने लगा शौचालय
परिसर में महिला रिक्रूट के लिए नया शौचालय बनाया जा रहा है तो पहले से खरीद कर रखे गए कूलर अब लगवा दिए गए हैं। शनिवार को मुख्य गेट से प्रवेश करने वाले हर शख्स की जांच-पड़ताल की गई। किसी भी महिला प्रशिक्षु से मिलने वालों को प्रवेश नहीं दिया गया।
अनुशासनहीनता भी जांच के दायरे में
पूरे प्रकरण में अव्यवस्था और दुर्व्यवहार में लिप्त लोगों की जांच तो चल ही रही है अनुशासनहीनता भी अब जांच के दायरे में है। महिला रिक्रूट्स ने हंगामा किया और सड़क जाम करने की कोशिश की, इसे भी अफसरों ने गंभीरता से लिया है। सप्ताहभर में सभी महिला रिक्रूट से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार करने की तैयारी है।