फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SSB jawan posted in Arunachal Pradesh dies

Gorakhpur News: रोडवेज बस-ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत पांच घायल

Mon, 20 Oct 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SSB jawan posted in Arunachal Pradesh dies
कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाले के पास हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस व ट्रक मौके पर मौजूद सवार
एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही में तुर्रा नाले के पास हुआ हादसा, बस में मची चीख पुकार
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाले के समीप रविवार सुबह रोडवेज की अनुबंधित बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एम्स भिजवाया। ट्रक चालक राकेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
रविवार तड़के करीब पौने छह बजे रोडवेज की अनुबंधित बस कुशीनगर से करीब 15 सवारियों लेकर गोरखपुर की ओर जा रही थी। कुसम्ही जंगल के तुर्रा नाले के समीप सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कुशीनगर के तमकुही निवासी बस चालक संतोष तिवारी (35), फाजिलनगर निवासी यात्री इसहाब अली (28) व मुस्तफा (30), गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी समीर (28) व संतकबीरनगर के खलीलाबाद निवासी ट्रक चालक राकेश (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बस परिचालक गोरखपुर के तारामंडल निवासी सुनीता कुमारी को हल्की चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को एम्स भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही बस में बैठी सवारियों में मची चीख-पुकार
हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह खिड़कियां तोड़कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकला। इसके बाद उन्हें स्थानीय दुकानदारों ने पानी पिलाया। वहीं पुलिस ने मामूली रूप से चोटिल लोगों को परिवहन निगम की दूसरी बस के जरिये गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया।

जाम लगा, क्षतिग्रस्त बस-ट्रक हटाया गया तब खुला
हादसे के बाद गोरखपुर-कुशीनगर रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed