फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sports College in hockey, Lakshya Academy winner in handball.

Gorakhpur News: हॉकी में स्पोर्ट्स काॅलेज, हैंडबॉल में लक्ष्य एकेडमी विजेता

Sat, 17 Aug 2024 05:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sports College in hockey, Lakshya Academy winner in handball.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग जिम्नास्टिक बालक व बालिका, कबड्डी, हॉकी बालिका एवं हैंडबाॅल बालक वर्ग प्रतियोगिता आयोजित हुई।
हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्लू के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्लू को 2-1 गोल के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

हैंडबाल प्रतियोगिता में आठ टीमों नें हिस्सा लिया। फाइनल मैच में लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने सेंट जूड्स स्कूल को 20-08 गोल से पराजित किया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजय लक्ष्मी क्लब ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर को 26-20 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर जिम्नास्टिक बालक व बालिका प्रतियोगिता में 80 बालक तथा 75 बालिकाओं नें प्रतिभाग किया। बालक वर्ग के फ्लोर में आयुष कश्यप प्रथम, मनीष द्वितीय, युवराज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि ओलम्पियन व अर्जुन अवार्डी प्रेम माया ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रीता मिश्रा, माइकल एलेक्जेंडर के अलावा आरएसओ आले हैदर, धर्मवीर सिंह एवं आजाद सिंह उप क्रीड़ाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed