फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Special trains will be regular, railway administration is making preparations

Gorakhpur News: स्पेशल ट्रेनें होंगी नियमित, रेल प्रशासन कर रहा तैयारी

Thu, 24 Jul 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Special trains will be regular, railway administration is making preparations
दिल्ली-आनंद विहार, दिल्ली-दरभंगा, छपरा-लखनऊ समेत 10 ट्रेनों को नियमित करने की तैयारी
विज्ञापन


गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर (सामान्य) बनाकर चलाने की तैयारी है। दिल्ली और बिहार के अलावा कुछ पैसेंजर ट्रेनों को भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। स्पेशल की जगह सामान्य ट्रेन होने से किराया भी कम हो जाएगा। इसे लेकर रेल प्रशासन मंथन कर रहा है।

स्पेशल ट्रेनों की जगह सामान्य होने से ट्रेन का नंबर भी शून्य की जगह एक से शुरू होगा। इन ट्रेनों को नियमित रूप से चलाने में दिक्कत भी नहीं आएगी। ऐसा इसलिए कि पहले से ही चलने के चलते इनका समय तय है। इसमें कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को अमृत भारत की रेक लगाकर चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पूर्व में चल रही बरौनी-नई दिल्ली, गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल, छपरा-लखनऊ, दिल्ली-रक्सौल सहित 10 से ज्यादा ट्रेनें नियमित की जा सकती हैं। इसी क्रम में 19 जुलाई को पीलीभीत से शाहजहांपुर के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को नियमित किया गया है। कुछ और ट्रेनों की समय सारिणी रेलवे बोर्ड से तय होने के बाद उन्हें चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed