{"_id":"68c089eee2bbfd85dd02b5f2","slug":"gorakhpur-news-special-train-will-run-from-28th-for-festivals-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1065985-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: त्योहारों को लेकर 28 से चलेगी विशेष गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: त्योहारों को लेकर 28 से चलेगी विशेष गाड़ी
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने आगामी दशहरा, दीपावली व छठ त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अमृतसर-छपरा-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अमृतसर से 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को और छपरा से 29 सितंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अमृतसर-छपरा विशेष गाड़ी 28 सितंबर से प्रत्येक रविवार को अमृतसर से सुबह 9.40 बजे प्रस्थान कर बरेली, सीतापुर, गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 5:10 बजे और सीवान से सुबह 7:20 बजे छूटकर छपरा सुबह नौ बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में छपरा-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 29 सितंबर से प्रत्येक सोमवार को छपरा से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर सीवान से दोपहर 1:07 बजे, गोरखपुर से अपराह्न 3.50 बजे से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस गाड़ी में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।