फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Special train will run between Saharsa-Anand Vihar

Gorakhpur News: सहरसा-आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 21 Jul 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Special train will run between Saharsa-Anand Vihar
21 जुलाई से एक अगस्त तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी
विज्ञापन

ट्रेन में थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के 18 कोच लगाए जाएंगे
गोरखपुर। सहरसा-आनंद विहार के बीच चल रही 05577/05578 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ स्पेशल ट्रेन का संचलन निरस्त कर दिया गया है। अब उसकी जगह रेल प्रशासन ने 05579/05580 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी।
रेल प्रशासन के मुताबिक, 05579 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 21 से 30 जुलाई तक सप्ताह में पांच दिन (बृहस्पतिवार एवं शनिवार को छोड़कर) चलाई जाएगी। 05580 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 23 जुलाई से एक अगस्त तक सप्ताह में पांच दिन (शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर) चलाई जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन सहरसा से रात 8 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से 9:50 बजे छूटकर आनंद विहार रात 12:30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे चलेगी और गोरखपुर से शाम 7:30 बजे छूटकर दूसरे दिन सहरसा सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जेनरेटर सह लगेज यान के 02 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 18 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed