फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SP leader's nephew trapped on charges of jewelry theft, police started interrogation

Gorakhpur News: जेवर चोरी के आरोप में फंसा सपा नेता का भतीजा, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Fri, 29 Aug 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SP leader's nephew trapped on charges of jewelry theft, police started interrogation
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक सपा नेता का भतीजा जेवर चोरी के आरोप में फंस गया है। फल व्यापारी के घर से जेवर चोरी का मामला सामने आने के बाद व्यापारी परिवार ने नेता के भतीजे पर शक जताया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सपा नेता का भतीजा कोचिंग के सिलसिले में व्यापारी के घर के नीचे रहने वाले परिवार के यहां आता-जाता था। इस दौरान उसे व्यापारी परिवार के गहनों की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि उसने व्यापारी की बेटी से भी घर में रखे जेवरों के बारे में पूछताछ की थी। हरितालिका तीज के दिन जब घर की महिलाओं ने गहनों को पहनने के लिए तलाश शुरू की तो नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने सपा नेता के बेटे पर शक जताया और पुलिस को सूचना दी। मामला सामने आने पर बुधवार रात कोतवाली थाना पुलिस ने सपा नेता के घर दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस सपा नेता को थाने ले आई। बृहस्पतिवार को खुद सपा नेता का बेटा कोतवाली थाने पहुंचा जिससे पूछताछ चल रही है। व्यापारी ने नामजद तहरीर दी है। सपा नेता बसपा से सांसद प्रत्याशी भी रह चुके हैं। इस संबंध में सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर पूछताछ चल रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed