फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SP delegation will come to Gorakhpur, Bholendra, who is in jail, refused to meet them

Gorakhpur News: सपा प्रतिनिधि मंडल आएगा गोरखपुर, जेल में बंद भोलेंद्र ने मिलने से मना किया

Wed, 10 Sep 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SP delegation will come to Gorakhpur, Bholendra, who is in jail, refused to meet them
पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह प्रकरण में अब सपा की एंट्री
विज्ञापन

गोरखपुर। पार्क रोड स्थित बंगला नंबर चार में लगी पूर्व विधायक स्व. केदारनाथ सिंह की प्रतिमा पर अब सपा का प्रतिनिधि मंडल माल्यार्पण करने आएगा। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का यह प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को आएगा। प्रतिनिधि मंडल के जेल में बंद पिपराइच विधायक महेंद्र पाल के भाई भोलेंद्र पाल से मिलने जाने का भी कार्यक्रम है। हालांकि देर शाम भोलेंद्र पाल की तरफ से प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत कराया गया कि वे अपने 10 करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी राजनैतिक व्यक्ति से नहीं मिलना चाहते हैं।
सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बताया कि सपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेता स्व.केदारनाथ सिंह के परिजनों से भी मिलेंगे। प्रतिनिधि मंडल में माता प्रसाद पांडेय के अलावा जिलाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार गौतम, बस्ती के सांसद रामप्रसाद चौधरी, सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व विधायक यशपाल रावत, अजय प्रताप सिंह पिंटू सिंह, धन्नंजय सिंह, शब्बीर कुरैशी, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन

--
सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलने से मना किया भोलेंद्र पाल ने
गोरखपुर। सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके ओएसडी और एक विधायक के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट जारी करने के अभियोग में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए भोलेंद्र पाल सपा प्रतिनिधि मंडल से नहीं मिलना चाहता हैं। इससे संबंधित एक पत्र भी उन्होंने डीएम और जेल अधीक्षक को भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह जेल में परिजनों के अलावा अन्य किसी से मुलाकात नहीं करना चाहता। भोलेंद्र पाल ने राजनीतिक लोगों से मिलने से इनकार करते हुए जेल प्रशासन को अपने मिलने वालों में परिजनों की एक लिस्ट भी दी है। इस सूची में सुदामा सिंह (चाचा का लड़का), बबलू सिंह (समधी), लाल बहादुर सिंह (मामा का लड़का), बैजनाथ सिंह (भाई), धनन्जय सिंह (साला), सूर्य प्रताप सिंह (चाचा का लड़का), आदित्य सिंह (पुत्र), मीना सिंह (पत्नी), अरविंद सिंह (चाचा का लड़का) का नाम शामिल है। इन परिजनों के अलावा दसवां नाम सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed