फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Son arrested for murdering his mother in Shahpur, he had committed the murder because he was fed up with his illness

Gorakhpur News: शाहपुर में मां का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, बीमारी से तंग आकर की थी हत्या

Wed, 09 Apr 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Son arrested for murdering his mother in Shahpur, he had committed the murder because he was fed up with his illness
शाहपुर पुलिस ने की कार्रवाई, 18 मार्च को बेटे ने मां की कर दी थी हत्या
विज्ञापन

बहू की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था केस, पूछताछ के बाद भिजवाया गया जेल
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में मां की हत्या करने के आरोपी बेटे को शाहपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कृष्णभद्र उर्फ दुर्गेश दुबे ने बताया कि बीमार मां की सेवा करते-करते वह थक चुका था। इससे 18 मार्च की रात हत्या कर 19 मार्च की सुबह घर में ताला बंद कर भाग गया था।

शाहपुर पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से झंगहा मीठा बेल निवासी दुर्गेश के पिता और बड़े भाई की मौत हो चुकी है। नशे का आदी होने से वह कोई काम नहीं करता था। मां की पेंशन से ही उसका गुजारा चलता था। शाहपुर के आवास विकास कालोनी जाहिद मियां पोखरा के पास पिता ने मकान बनवाया था। जहां वह लकवाग्रस्त मां व पत्नी के साथ रहता था। 19 अक्टूबर की सुबह घर में ताला बंद होने की सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ताला तोड़कर अंदर पहुंचने पर मां मंजू देवी का शव बरामद हुआ। वहां फैले खून को देख पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में भी सिर में गंभीर चोंट से मौत की पुष्टि हुई। आरोपी की पत्नी रोशनी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करते हुए तलाश कर रही थी। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि लोकेशन के आधार पर शाहपुर पुलिस ने सुबह आरोपी को सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटीरावत अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश करते हुए जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed