{"_id":"6733c45746106965ed088dbf","slug":"gorakhpur-news-son-absconded-with-his-girlfriend-before-marriage-when-he-came-back-mother-beat-him-fiercely-in-the-police-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-744802-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी से पहले प्रेमिका संग बेटा फरार...आया तो थाने में मां ने जमकर कूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी से पहले प्रेमिका संग बेटा फरार...आया तो थाने में मां ने जमकर कूटा
विज्ञापन
खोराबार। क्षेत्र के एक गांव में युवक शादी से पहले ही बिहार की प्रेमिका संग फरार हो गया। चर्चा है कि उसने शादी भी कर ली। इसकी सूचना गोरखपुर की लड़की के पक्ष (जिससे विवाह तय था) के लोगों को हुई तो उन्होंने थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां पर हाथ से निकले बेटे को देख मां ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पूरे दिन क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना रहा।
जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी कुनराघाट इलाके की रहने वाली युवती से 16 नवंबर को होनी थी। लड़की वालों ने वर पक्ष को उपहार में एडवांस रकम भी दी थी। दोनों परिवार के लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। इस बीच युवक बिहार की रहने वाली अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि युवक ने प्रेमिका से शादी कर ली है। युवक के कृत्यों की जानकारी जब लड़की पक्ष को हुई तो उन्होंने खोराबार थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर दी।
मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग थाने पर पहुंचे थे। लड़का, उसकी प्रेमिका और जिससे शादी तय थी वह लड़की भी थाने पर पहुंची। इसी दौरान आरोपी युवक की मां आक्रोशित हो गई और थाना परिसर में ही अपने बेटे की बुरी तरह पिटाई कर दी। मां ने अपनी चप्पल उतार कर सबके सामने बेटे को जमकर कूटा। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राय ने कहा कि दोनों पक्षों में बात हो रही है।