{"_id":"66f9cea73ec969a89b0f76c4","slug":"gorakhpur-news-solve-public-problems-with-sensitivity-negligence-is-unforgivable-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-700690-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संवेदनशीलता से करें जनसमस्याओं का निस्तारण, लापरवाही अक्षम्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संवेदनशीलता से करें जनसमस्याओं का निस्तारण, लापरवाही अक्षम्य
विज्ञापन
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। इसमें लापरवाही अक्षम्य होगी।
मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अक्षम्य होगी। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए।
उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन
राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम ने सभी पात्रों को आयुष्मान योजना से आच्छादित करने के भी निर्देश अफसरों को दिए। सभी को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।
उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए।
गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन-पूजन, बच्चों को दुलारा
शनिवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। हर बार की तरह उन्होंने सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करने निकले। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर परिजनों के साथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए बच्चों पर पड़ी। मुस्कुराते हुए उन्होंने बच्चों को अपने पास बुला लिया और बातचीत करने लगे। बच्चों से उनका नाम पूछा, कहां से आए हैं, इसकी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों से खूब हंसी-ठिठोली भी की। स्नेहाशीष देने के साथ सबको चॉकलेट गिफ्ट की।