{"_id":"68a785d7144daf226d0e1fc6","slug":"gorakhpur-news-solar-panels-of-har-ghar-jal-yojana-are-being-stolen-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1044709-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हर घर जल योजना के सोलर पैनल हो रहे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हर घर जल योजना के सोलर पैनल हो रहे चोरी
विज्ञापन
20 से अधिक सोलर सिस्टम चोरी, आठ मामलों में केस दर्ज
गोरखपुर। हर जल योजना के तहत लगने वाले सोलर पैनल चोरी हो रहे हैं। जिले में अभी तक 20 से अधिक सोलर सिस्टम चोरी हो चुके हैं। इसमें से आठ मामलों में अलग-अलग थानों में केस भी दर्ज है। जिले का काम देख रहे जेई ने एसपी सिटी से मुलाकात कर चोरों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस पर अंकुश लग सके।
दरअसल, हर गांव में घर-घर जल योजना के तहत टैंक बनाए गए हैं। इसके लिए लगने वाले मोटर को संचालित करने के लिए सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। 12 से 16 प्लेट वाले सोलर पैनल कम ऊंचाई पर ही लगाए जा रहे हैं, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। पैनल लगने के कुछ दिन बाद ही चोरी हो रहे हैं। फिर मोटर न चलने से पानी की दिक्कत हो रही है। जेई का कहना है कि आठ मामलों में केस दर्ज कराए गए हैं, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। इससे घटनाएं रुक नहीं रही हैं। राजस्व की क्षति के साथ ही हर घर जल भी नहीं पहुंच पा रहा है। सुरक्षा के लिए चार हजार रुपये मानदेय पर कर्मचारी भी रखे जा रहे है। लेकिन रकम कम होने से वह कई बार दूसरे काम करने के लिए चले जाते हैं। इससे चोरी हो जाती है।
मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी