{"_id":"68f2b187e8e7f5b1420f65dc","slug":"gorakhpur-news-software-update-cheque-clearance-crisis-in-banks-increases-disrupting-festivals-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1105798-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"साॅफ्टवेयर अपडेशन: बैंकों में चेक क्लियरेंस का संकट बढ़ा, त्योहार में खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साॅफ्टवेयर अपडेशन: बैंकों में चेक क्लियरेंस का संकट बढ़ा, त्योहार में खलल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना जमा हो रहे 50 से अधिक चेक, क्लियरेंस सिर्फ कुछ का ही
एक ही दिन में चेक क्लियरेंस के लिए साॅफ्टवेयर अपडेशन ने व्यापारियों के साथ आमजन की बढ़ाई परेशानी
गोरखपुर। बैंकों में चेक क्लियरेंस का संकट गहरा गया है। आलम यह है कि रोजाना लगभग हर शाखा में 50 से अधिक चेक जमा हो रहे हैं लेकिन क्लियरेंस सिर्फ कुछ का ही हो पा रहा है। इससे करोड़ों रुपये बैंकों में फंसे हुए हैं। व्यापारियों के साथ आमजन भी परेशान हैं। उनका कहना है कि चेक क्लियर नहीं होने से त्योहार मनाने में खलल पड़ गया है। बैंक की ओर से भी कोई संतुष्टिपरक जवाब नहीं दिया जा रहा है।
बैंकों में इन दिनों एक ही दिन में चेक क्लियरेंस के लिए साॅफ्टवेयर अपडेशन का काम चल रहा है। इसकी वजह से चेक क्लियरेंस में दिक्कतें आ रही है। बैंक के अफसर भी उच्चाधिकारियों से संपर्क साधे हुए हैं कि समस्या से जल्द निजात मिल सके। हालांकि समस्या दूर होने के बजाए बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को लगभग हर शाखा में 50 से अधिक चेक जमा हुए। बताया गया कि कुछ चेक को छोड़कर अन्य का क्लियरेंस नहीं हो सका।
कई लोग बैंक की शाखाओं पर भी पहुंचे। लोगों ने बताया चेक कब क्लियर होगा, इसका जवाब बैंक की ओर से नहीं दिया जा रहा है। वहीं व्यापारी परेशान हैं कि चेक क्लियर न होने से वह त्योहार में माल नहीं मंगा पा रहे हैं। जिसे वे चेक दे रहे हैं, उनके सामने भी क्लियरेंस की दिक्कत है। दिवाली और धनतेरस में इस तरह की परेशानी ने उन्हें चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन
सेम बैंक के चेक में दिक्कत नहीं
एसबीआई मुख्य ब्रांच में बताया गया कि अगर सेम बैंक का चेक है तो उसके क्लियरेंस में दिक्कत नहीं है। वहीं अगर किसी का एसबीआई में खाता है और चेक किसी दूसरे बैंक का जमा कर रहा है तो क्लियरेंस में दिक्कत हो रही है। सिर्फ मुख्य शाखा में इस समय रोजाना लगभग 100 चेक आ रहे हैं। इसमें जो चेक एसबीआई के हैं उनका कुछ घंटे में ही क्लियरेंस हो जा रहा है।
वर्जन
चेक क्लियरेंस की समस्या बैंकों की ओर से लगभग दूर कर ली गई है। जल्द ही सभी के चेक क्लियर हो जाएंगे। आरबीआई की ओर से साॅफ्टवेयर अपडेशन की वजह से थोड़ी दिक्कतें आई हैं।
- मनोज श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर, एसबीआई