फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Smuggler attacks forest guard, case registered

Gorakhpur News: वन रक्षक पर तस्कर का हमला, केस दर्ज

Wed, 05 Feb 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Smuggler attacks forest guard, case registered
कैंपियरगंज थाने में सेक्शन प्रभारी ने तहरीर देकर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

कैंपियरगंज। सरपतहा में जंगल की लकड़ी छिपाने की सूचना पर सोमवार की रात जांच करने पहुंचे वन रक्षक प्रदीप पर तस्करों ने हमला कर दिया। आरोप है कि मौके से पकड़े गए एक आरोपी को लेकर वह रेंज कार्यालय आ रहे थे। रास्ते में उसी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उसने गाड़ी तोड़ दी। जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह से वह तस्कर को लेकर कार्यालय पहुंचे। इसके बाद घोड़सार बीट के सेक्शन प्रभारी अनंत कुमार सिंह ने कैंपियरगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी राजू चौहान के विरुद्ध केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनंत कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की रात उन्हें जंगल की लड़की छिपाने की सूचना मिली थी। रात दो बजे के करीब सूचना के आधार पर वह वन रक्षक प्रदीप सिंह, श्रमिक बबलू और दुर्गेश के साथ सरपतहा के पास कलान नाले पर पहुंचे तो कुछ लोग लकड़ी का बोटा छिपाते हुए मिले। टार्च जलाने पर वहां मौजूद तस्कर भागने लगे। इसमें से एक राजू चौहान को दौड़ाकर पकड़ा गया। अन्य एक अनिल वहां से फरार हो गए। दोनों महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के अलहदिया गांव के रहने वाले हैं। मौके से चार बोटा साखू बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के लिए वन रक्षक प्रदीप उसे लेकर रेंज कार्यालय के लिए निकले। रास्ते में उसने शौच के लिए गाड़ी रोकवाई और जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed