{"_id":"6866d9eed79afab8ea0b2493","slug":"gorakhpur-news-smuggler-arrested-with-25-kg-marijuana-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-991304-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 25 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 25 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खजनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्कर को पकड़ा
उनवल। खजनी पुलिस ने बुधवार को सिंधिया ईंट भट्ठे के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर गत्ते में 25 किलो गांजा ले जा रहे एक तस्कर को दबोच लिया। उसकी पहचान सहजनवां के लुचुई निवासी नीरज मद्धेशिया के रूप में हुई है। बरामद गांजे की कीमत बाजार में करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
खजनी के थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से तस्करी के कई केस दर्ज हैं। काफी दिनों से गांजे की तस्करी की सूचना पुलिस के पास थी। लोकेशन की जांच करते हुए पुलिस ने उनवल कस्बे से ईंट-भट्ठे तक घेराबंदी की थी। इसी बीच एक युवक बाइक पर संदिग्ध सामान लादकर जाते हुए दिखा। पुलिस ने रुकने को कहा तो उसने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया गया। बाइक पर गत्ते में लदे सामान की जांच करने पर प्लास्टिक में पैक दो बंडल गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के कई और लोगों का नाम लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।