फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Six trains will run via Barhdni instead of Basti

Gorakhpur News: बस्ती की जगह बढ़नी होकर चलेंगी छह ट्रेनें

Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Six trains will run via Barhdni instead of Basti
बभनान-गौर स्टेशन के बीच सब-वे निर्माण के लिए अलग-अलग तिथियों में किया गया ट्रेनों का डायवर्जन
विज्ञापन

गोरखपुर। बभनान-गौर रेलवे स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-220 पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के कारण विभिन्न तिथियों को छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस और बापूधाम समेत छह ट्रेनें बस्ती की जगह मार्ग परिवर्तन कर बढ़नी होकर चलेंगी। वहीं चार ट्रेनों को रि-शिड्यूल किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05577 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 20 मार्च एवं 02 अप्रैल को, 04028 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी विशेष गाड़ी 21 मार्च को, 04026 दिल्ली-रक्सौल विशेष गाड़ी 21 मार्च को, 15530 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस 21 मार्च को, 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 03 अप्रैल को, 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 03 अप्रैल को मार्ग परिवर्तित कर बस्ती की जगह बढ़नी होकर जाएंगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को किया गया रि-शिड्यूल
19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 मार्च को मार्ग में 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 12512 तिरुवंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 मार्च को 90 मिनट तथा 03 अप्रैल को 60 मिनट मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 03 अप्रैल को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 21 मार्च को अमृतसर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed