फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Six trains including Gorakhdham will not run via Lucknow

Gorakhpur News: लखनऊ होकर नहीं चलेंगी गोरखधाम समेत छह ट्रेनें

Fri, 25 Jul 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Six trains including Gorakhdham will not run via Lucknow
लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स फाउंडेशन के निर्माण कार्य के चलते रेल प्रशासन ने लिया ब्लॉक
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स फाउंडेशन के निर्माण कार्य के चलते रेल प्रशासन ने प्लेटफॉर्म संख्या दो पर यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया है। इसके चलते गोरखधाम एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें 56 दिनों तक लखनऊ होकर नहीं चलेगी।
बांद्रा टर्मिनस से 03, 10, 17, 24 एवं 31 अगस्त और 07, 14 एवं 21 सितंबर को चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर से 31 जुलाई से 24 सितंबर तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, गोरखपुर से 01 अगस्त से 25 सितंबर तक चलने वाली 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस और पुणे से 02, 09, 16, 23 एवं 30 अगस्त तथा 06, 13 एवं 20 सितंबर को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानक नगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

ये ट्रेनें लखनऊ स्टेशन पर नहीं रूकेंगी। इनका ठहराव ऐशबाग स्टेशन पर दिया जाएगा। इसी प्रकार देहरादून से 31 जुलाई से 24 सितंबर तक चलने वाली 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस और नई दिल्ली से 01 अगस्त से 25 सितंबर तक चलने वाली 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस आलमनगर-लखनऊ-उतरेटिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएगी। ये ट्रेनें लखनऊ स्टेशन पर नहीं रूकेंगी। इनका ठहराव आलमनगर एवं उतरेटिया स्टेशनों पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed