फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Six smugglers arrested with 44 animals, were taking them to Bihar in three DCMs

Gorakhpur News: 44 पशुओं के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, तीन डीसीएम से ले जा रहे थे बिहार

Thu, 08 May 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Six smugglers arrested with 44 animals, were taking them to Bihar in three DCMs
सुबह गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस को मझौली राज-मैरवा मार्ग पर मठिया गांव के समीप मिली सफलता
विज्ञापन

सलेमपुर(देवरिया)। सुबह में गश्त के दौरान मझौली राज-मैरवा मार्ग पर मठिया गांव के समीप कोतवाली पुलिस ने 44 पशुओं के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक थाना बेलीपार का है। तीन डीसीएम से इन पशुओं को बिहाल ले जा रहे थे। पकड़े जाने पर तस्करों ने सरकारी गोशाला में पशुओं को ले जाने की बात कहकर करीब एक घंटे तक पुलिस को उलझाए रखा। केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

तस्करों की पहचान शिव कुमार ओझा निवासी बनेुआ टीकर, थाना बेलीपार, विजेंद्र कुमार सिंह निवासी मिल्की, थाना उदवंत नगर आरा बिहार, राज कुमार निवासी खुनीआव, थाना इटवा, जिला सिद्धार्थनगर, शिव शंकर निवासी अठदामा स्टेट, थाना रुधौली, बस्ती, राम शब्द चौरसिया वैदौली कला थाना कोतवाली बांसी, सिद्धार्थनगर व जितेंद्र सिंह निवासी विशुनपुरा, थाना वैरिया जिला बलिया के रूप में हुई। डीसीएम में 30 गाय, 14 बछड़े थे। अधिकांश बछड़ा व बछिया एक से तीन सप्ताह के ही थे। एक बछिया की डीसीएम में दबने से मौत हो गई थी। सभी पशुओं को मझौली राज स्थित कान्हा गोशाला में भेज दिया गया, जिसमें एक बछड़ा मृत पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed