फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Six months ago, the sample of sauce made in this factory failed

Gorakhpur News: फैक्टरी में रखे थे गैस सिलिंडर, फटते तो होती बड़ी तबाही

Thu, 24 Apr 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Six months ago, the sample of sauce made in this factory failed
अफसरों की जांच में नूडल्स बनाने वाले हिस्से में सुरक्षित मिले तीन गैस सिलेंडर
विज्ञापन


गोरखपुर। फैक्टरी में तीन गैस सिलिंडर भी थे। अगर फटे होते तो स्थिति ज्यादा भयावह हो जाती। इससे बड़ी जनहानि से इन्कार नहीं किया जा सकता था। गनीमत रही कि सिलिंडर धमाके में बचे रहे। जांच के दौरान फैक्टरी में रखे एक कॉमर्शियल और दो घरेलू एलपीजी सिलिंडर सुरक्षित पाए गए।
फैक्टरी में धमाके के बाद सिलिंडर फटने की आशंका पर जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर तीन कॉमर्शियल व घरेलू सिलिंडर सुरक्षित मिले हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक, गीडा सेक्टर-13 में स्थित एक भवन में एक साथ गत्ता और नूडल्स बनाने का काम हो रहा था। ठेके के मजदूर यह काम रोजाना सुबह आठ बजे से रात तक करते थे। अगर काम पहले पूरा हो जाता तो मजदूर निकल जाते थे। घटनास्थल की जांच में पता चला कि नूडल्स बनाने वाली जगह का हिस्सा काफी गर्म रहता था। किसी मशीन के माध्यम से नूडल्स सुखाया जाता था। शायद वही मशीन गर्मी की वजह से विस्फोट कर गई जिससे मजदूर झुलस गए। बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक और फूड विभाग की टीम भी घटनास्थल पर जाएगी और जांच करेगी।
विज्ञापन

----------------

पहले बनता था प्लास्टिक बैग, इन दिनों नूडल्स
बताया जा रहा है कि जिस भवन में धमाका हुआ वहां पहले प्लास्टिक के बैग का निर्माण होता था। 1998 में मनोज पाण्डेय नाम के व्यक्ति ने इसके लिए भूखंड अलॉट कराया था। वर्ष 2006 में सीमा मिश्रा ने इसे खरीद लिया। खरीदने के बाद सीमा ने नामांतरण नहीं कराया था। हालांकि अब यहां पर गत्ता और नूडल्स बनाने की फैक्टरी कोई और चला रहा था। फैक्टरी के सामने कोई बोर्ड या नेम प्लेट भी नहीं लगी थी। चर्चा है कि बिना अनुमति के इसमें छोटी-छोटी दो फैक्ट्रियां संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
अधिकारियों ने सील कराई फैक्टरी, बिजली कनेक्शन कटवाया

गीडा सेक्टर-13 में स्थित फक्टरी में विस्फोट की सूचना पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मामले की जांच-पड़ताल कर अधिकारियों ने गत्ता बनाने वाली मशीन के ऑपरेटर सत्येंद्र और गार्ड को बाहर निकाल फैक्टरी सील कर दी। बिजली कर्मियों को बुलाकर फैक्टरी के अंदर की सप्लाई कटवा दी।

------------

ऑपरेटर बोला सहम गए पत्नी और बच्चे
घटनास्थल पर मौजूद ऑपरेटर गोला बाजार क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी सत्येंद्र गोंड ने बताया कि धमाके के दौरान परिवार के साथ मौजूद था। इस धमाके से पत्नी और बच्चे डर गए। उन्हें रिश्तेदार के घर भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed