फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Six members of the gang accused of stealing jewellery from auto rickshaw passengers arrested

Gorakhpur News: ऑटो में सवारियों के जेवर चोरी के आरोपी गिराेह के छह गुर्गे गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Six members of the gang accused of stealing jewellery from auto rickshaw passengers arrested
आरोपियों ने 22 अगस्त को ऑटो में बैठी महिला के गले से चुरा ली थी चेन
विज्ञापन

गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने ऑटो में बैठी सवारियों के जेवर चोरी के आरोपी गिरोह के छह गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने 22 अगस्त को ऑटो में बैठी जंगल सिकरी रामअवध नगर निवासी आशा देवी के गले से चेन चोरी कर ली थी। पुलिस ने चोरी की चेन को भी बरामद कर लिया है।

जंगल सिकरी रामअवध नगर निवासी आशा देवी 22 अगस्त को सिविल लाइन क्षेत्र में डाॅक्टर को दिखाने आई थीं। वापसी के दौरान सिटी मॉल के पास ऑटो में बैठकर देवरिया बाईपास के लिए निकली थीं। इसी बीच ऑटो में बैठी महिलाएं और कुछ लोग आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। बाईपास पर उतरने के बाद आशा देवी ने देखा ताे उनका चेन गायब था। उन्होंने खोराबार थाने में केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। आरोपियों की पहचान कैंपियरगंज के तिलवहिया निवासी आशा देवी, अंजली, आजगमढ़ के अतरौली निवासी सरोजा, रवि कुमार, संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी आरती देवी, खलीलाबाद के जंगलऊन बौरहवा टोला निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed