फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Side path-way will be built on the bridges...Railway workers will reach the coach immediately on chain pulling

Gorakhpur News: पुलों पर बनेगा साइड पाथ-वे...चेन पुलिंग पर फौरन कोच तक पहुंचेंगे रेलकर्मी

Fri, 30 May 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Side path-way will be built on the bridges...Railway workers will reach the coach immediately on chain pulling
एनईआर में 83 पुलों के लिए एजेंसी नामित, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन




गोरखपुर। नदियों पर पुल के ऊपर ट्रेन के गुजरते वक्त किसी ने चेन पुलिंग कर दी तो अब कोच तक कर्मचारी फौरन पहुंच जाएंगे और ब्रेक को रिसेट कर देंगे। इसके लिए पुलों पर साइड पाथ-वे बनाया जाएगा। इसके सहारे कर्मचारी आराम से पहुंच सकेंगे। एनईआर में 81 पुलों पर साइड पाथ-वे बनाने के लिए रेल प्रशासन ने एजेंसी भी तय कर दी है, जल्द ही काम शुरू होगा।



पुलों पर साइड पाथ-वे न होने से शरारती तत्वों द्वारा चेन पुलिंग करने पर रेलकर्मियों को बहुत दिक्कत होती है। जिस कोच से चेन पुलिंग की गई है, वहां तक पहुंचना आसान नहीं होता। पुल पर वे किसी तरह कोच पर लटककर आगे बढ़ते हैं। इसमें बहुत ज्यादा वक्त लग जाता है और पीछे अगर कोई ट्रेन आने वाली होती है तो उसे रोक दिया जाता है।
विज्ञापन




इस समस्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने एनईआर में पड़ने वाले सभी पुलों पर अब साइड पाथ-वे बनाने का निर्णय लिया है। कुल 93 पुल स्वीकृत हुए हैं, जिसमें 12 पर साइड पाथ-वे बना लिया गया है। शेष 81 जगहों पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



राप्ती व डोमिनगढ़ पुल पर भी बनेगा



रेल प्रशासन के प्रस्ताव के मुताबिक, गोरखपुर और आसपास के चार पुलों पर साइड पाथ-वे बनेगा। गोरखपुर से लखनऊ रूट पर राप्ती नदी पर डाउन लाइन, रोहिन नदी पर डोमिनगढ़-जगतबेला के बीच पुल ब्रिज संख्या 182-83 के डाउन लाइन पर, पीपीगंज में ब्रिज संख्या चार, गंडक नदी पर ब्रिज संख्या 50 पर पनियहवा पुल को सूची में शामिल किया गया है।




वर्जन



संरक्षित एवं सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए सतत सुधारात्मक कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के जिन पुलों पर साइड पाथ-वे नहीं उपलब्ध था, उन पुलों पर भी यह कार्य किया जा रहा है। साइड पाथ-वे बन जाने से आवश्यकता पड़ने पर पुल पर खड़ी ट्रेन का भी निरीक्षण आसानी से कर पाना संभव होगा।



पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed