फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Shopkeeper accused of shooting at parked car arrested with pistol

Gorakhpur News: कार खड़ी करने पर गोली मारने का आरोपी दुकानदार पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Shopkeeper accused of shooting at parked car arrested with pistol
पिपराइच में बुधवार हुई थी घटना, आरोपी मनीष गुप्ता से पूछताछ कर पुलिस ने जेल भिजवाया
विज्ञापन

गोरखपुर। पिपराइच रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम 5:30 बजे गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी में गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध पिस्टल और खोखा भी बरामद हुआ। दोपहर बाद पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं गोली से घायल जदवापुर निवासी राहुल सिंह और चाय बेचने वाली महिला शोभा देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल राहुल सिंह के भाई रिंकू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अमित उर्फ मनीष गुप्ता के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। पिपराइच थाने में दी तहरीर में रिंकू सिंह ने बताया है कि राहुल सिंह शाम के समय गाड़ी से रेलवे स्टेशन के पीछे किसी काम से गया था। वहां पर केन यूनियन बिल्डिंग में रहने वाले अमित उर्फ मनीष गुप्ता की सत्यम आर्ट स्टूडियो दुकान बंद देखकर गाड़ी खड़ी कर दी। तभी वहां गाड़ी खड़ी देखकर मनीष गुप्ता गाली देने लगा। आरोप है कि राहुल ने मना किया तो मनीष ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली राहुल के जांघ में लगी। साथ में बगल में चाय बनाने वाली कैंपियरगंज के कल्लू की पत्नी शोभा देवी भी गोली से घायल हो गईं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर केस में 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी भी की है।
विज्ञापन

मनबढ़ किस्म का है आरोपी
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी मनीष मनबढ़ किस्म का है। ये यहां पर स्टेशन के बगल में सत्यम स्टूडियो चलाता है। इसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। इसे पिस्टल कहां मिली, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कोट-
आरोपी अमित उर्फ मनीष गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद कर लिया। आरोपी को हत्या के प्रयास की धारा में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed