फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Shivam's body was cremated, son Madhavan was buried nearby

Gorakhpur News: शिवम के शव का हुआ अंतिम संस्कार, पास में पुत्र माधवन को दफनाया गया

Wed, 11 Jun 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Shivam's body was cremated, son Madhavan was buried nearby
शव के गांव पहुंचते ही लोगों की जुट गई भीड़, मलांव के चंदा घाट पर हुआ दाह संस्कार
विज्ञापन

कसिहार (गोरखपुर)। शाहजहांपुर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बेलीपार के मलांव गांव निवासी शिवम पांडेय (37) व उनके पुत्र माधवन (एक वर्ष) का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। सुबह पिता-पुत्र का शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मलांव के राप्ती नदी के चंदा घाट पर बड़े शिवांग ने शिवम के शव को मुखाग्नि देकर दाह संस्कार किया। वहीं शिवम के पुत्र माधवन का शव पास में दफनाया गया। यह देख सभी की आंखें नम हो गईं।
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे शिवम पांडेय व उनके पुत्र माधवन के साथ उनकी बहन श्वेता द्विवेदी का शव गोरखपुर पहुंचा। इसके बाद शिवम और माधवन का शव लेकर उनके परिवार के लोग गांव चले गए। जबकि उनकी बहन श्वेता का शव लेकर लोग राजघाट लेकर चले गए। जहां अंतिम संस्कार किया गया। इधर, पिता-पुत्र का शव मलांव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ देर बाद राप्ती नदी के तट पर शवों को ले जाया गया। जहां शिवम के शव को उनके बड़े भाई शिवांग ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान एक वर्षीय पुत्र के शव को पिता की चिता से कुछ दूरी पर दफनाया गया। दाह संस्कार के दौरान शरदेंदु पांडेय, राजबहादुर यादव, कुंवर अमृतेश पांडेय, राजेश शुक्ला, विनीत पांडेय, हृदय नारायण पांडेय, दीपक पांडेय, लालजी पासवान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
मलांव बाजार बंद रहा, पसरा रहा सन्नाटा
घटना को लेकर मंगलवार को मलांव बाजार बंद रहा। चौराहे पर एक भी दुकानें नहीं खुलीं। बाजार में सन्नाटा पसरा था। लोगों ने बताया कि घटना ने काफी दुखी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन घूमने के लिए परिवार के निकले थे शिवम

गोरखपुर। शहर के विजय चौराहे के समीप निवासी शिवम पांडेय अपनी पत्नी, बच्चों के साथ मां, बड़े भाई व बहन के साथ नैनीताल घूमने की योजना बनाई थी। उमस भरी गर्मी का प्रकोप देख दस दिन के लिए परिवार रविवार रात में निकले। शाहजहांपुर में सोमवार भोर में आगे चल रही शिवम पांडेय की कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में शिवम, उनके एक वर्षीय पुत्र व बहन की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। भाई के शव को मुखाग्नि देने के बाद अपने गोरखपुर स्थित मकान पर घंट बांधने जा रहे बड़े भाई ने बताया कि रविवार रात शिवम अपनी पत्नी, बहन व बच्चे को लेकर कार से निकले। दूसरी कार से वह (शिवांग पांडेय) उनकी मां व पत्नी निकलीं। आगे शिवम की कार थी। सुबह साढ़े पांच बजे के करीब चालक का फोन आया और अचानक हादसा हो गया है। पांच मिनट में हम लोग भी पहुंच गए। घटना के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां भाई व उसके पुत्र के साथ बहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई की पत्नी का इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed