{"_id":"662c4de3c1ae37c2fd0be3b9","slug":"gorakhpur-news-shift-overloaded-power-cut-to-10-thousand-houses-in-mohaddipur-for-five-hours-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-539193-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ओवरलोड हुआ शिफ्ट, मोहद्दीपुर में पांच घंटे कटी रही 10 हजार घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ओवरलोड हुआ शिफ्ट, मोहद्दीपुर में पांच घंटे कटी रही 10 हजार घरों की बिजली
विज्ञापन
गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर में शुक्रवार को दो फीडर पर लोड को बराबर बांटने के क्रम में करीब 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कटी रही। सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई और दोपहर तीन बजे बिजली आई। हालांकि, इस कटौती के बावजूद भी लोगों को यह जानकार तसल्ली हुई कि नार्थ फीडर के उपभोक्ता दो हिस्सों में बांट दिए गए हैं और बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
मोहद्दीपुर के नार्थ फीडर के 310 एंपीयर लोड को बांटने के लिए एक अलग फीडर नीना थापा बनाया गया है। इसमें शुक्रवार को दो फीडरों के लोड को संतुलित करने का कार्य किया गया। कर्मचारियों ने कार्य शुरू किया तो दोनों फीडरों पर लोड कम ज्यादा हो रहा था। इस दौरान बिछिया एवं नीना थापा, झरना टोला,छावनी, व्यायामशाला, दरगहिया सहित अन्य क्षेत्रों में 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कटी।
मोहद्दीपुर क्षेत्र में भी लोकल फॉल्ट के कारण दोपहर में आधे घंटे बिजली ठप रही। सड़क चौड़ीकरण के दौरान अजय नगर फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाधित रही। इस दौरान करीब आठ हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
-- --
विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर में नीना थापा फीडर बनने के कारण अब बिजली आपूर्ति और बेहतर मिलेगी। दो फीडरों के लोड बांट दिया गया है। अब इस क्षेत्र में ट्रिपिंग बहुत कम होगी और 10 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
प्रदुम्न सिंह, एसडीओ
-- -- -- -- --