फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Shagun became the seventh ranked tennis player of the country in Under-18

Gorakhpur News: शगुन अंडर-18 में देश की सातवीं रैंक टेनिस खिलाड़ी बनीं

Mon, 08 Jul 2024 07:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Shagun became the seventh ranked tennis player of the country in Under-18
गोरखपुर।
विज्ञापन

ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के हाल में जारी रैंकिंग में गोरखपुर की स्टार खिलाड़ी शगुन कुमारी ने अंडर-18 में देश में सातवीं रैंक हासिल की है। टॉप टेन में शगुन यूपी की एकमात्र खिलाड़ी हैं।
शगुन कुछ समय पहले तक आठवें स्थान पर थीं, लेकिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के कारण उनकी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हु्आ है। हालांकि वह अब भी अपनी ऑल इंडिया सर्वोच्च रैंकिंग से एक पायदान पीछे हैं। शगुन जल्द से जल्द टॉप थ्री में अपना स्थान बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में इंडिया का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य...
गोरखपुुर। शहर के बौलिया कॉलोनी के रहने वाली शगुन के पिता आनंद जीत लाल भी टेनिस खिलाड़ी रहे हैं और स्पोर्ट्स कोटे से ही उन्हें पूर्वोत्तर रेलवे में नौकरी मिली है। शगुन के बड़े भाई शुभम जीत लाल भी टेनिस के नेशनल खिलाड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के बाद वह गोरखपुर क्लब में टेनिस खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शगुन ने बताया कि रैंकिंग गिरने की वजह से बुरा लगा था लेकिन उसके बाद मेहनत बढ़ाई और अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मेरा लक्ष्य सीनियर वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करना है। उसी के लिए मेहनत कर रही हूं। गोरखपुर के साथ ही नोएडा में प्रैक्टिस चल रही है। मेरे पिता ही मेरे कोच रहे हैं। गोरखपुर के एक क्लब में सीमित संसाधनों के साथ खेल सीखा और अपने भाई के साथ अभ्यास किया। रोजर फेडरर और मेरे दादा मेरे आदर्श हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed