{"_id":"672fc8f334ae87634d041c14","slug":"gorakhpur-news-seven-special-trains-will-run-from-gorakhpur-today-one-will-run-from-badhni-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-741979-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर से आज चलाई जाएंगी सात स्पेशल ट्रेनें, एक बढ़नी से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर से आज चलाई जाएंगी सात स्पेशल ट्रेनें, एक बढ़नी से चलेगी
विज्ञापन
गोरखपुर। छठ पूजा के बाद दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे आदि शहरों को वापस जाने वालों के लिए रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से 46 ट्रेनें गुजरेंगी। इसमें से 28 ट्रेनों का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से किया जाएगा। जबकि, 18 ट्रेनें दूसरे जोन से चलकर एनईआर के रास्ते गुजरेंगी। इन ट्रेनों के संचालन करीब 70 हजार अतिरिक्त यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। गोरखपुर से सात स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। एक बढ़नी से चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे से होकर 255 पूजा विशेष गाड़ियां 1,725 फेरों में चलाई जा रही हैं। छठ पूजा संपन्न होने के बाद रविवार को वापस जाने वालों की सबसे अधिक भीड़ होने के आसार हैं। रविवार को उत्तराखंड से तीन स्पेशल ट्रेनें लालकुआं-राजकोट, दौराई-टनकपुर और हावड़ा-लालकुआं स्पेशल चलाई जाएंगी।
यूपी से जो प्रमुख ट्रेनें चलेंगी (गोरखपुर-बढ़नी से चलने वाली भी शामिल) उनमें गोरखपुर-सियालदह, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, गोरखपुर-पुणे, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, बढ़नी-दौराई, गोरखपुर-दिल्ली, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, मऊ-वडोदरा स्पेशल शामिल हैं। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, सियालदह-गोरखपुर, दौराई-बढ़नी, आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, वडोदरा-मऊ, जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
बिहार से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें जो यूपी होकर गुजरेंगी उनमें छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, लखनऊ-छपरा, छपरा-उधना, छपरा-लखनऊ, अमृतसर-छपरा, ग्वालियर-बरौनी, नाहरलगुन-हापा, मुंबई सेंट्रल-कटिहार, फारबिसगंज-आगरा कैंट, आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा, आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी, मालदा टाउन-बांद्रा टर्मिनस, साबरमती-सीतामढ़ी, जयनगर-दिल्ली, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल, सरहिंद-सहरसा स्पेशल ट्रेन का भी संचालन होगा।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों की वजह से बढ़े हुए यात्रियों की राह सुगम बनी है।