{"_id":"67c0b6fc64fb83d8ce0ff038","slug":"gorakhpur-news-senior-had-issued-order-to-cut-hair-of-ghazni-model-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-855347-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गजनी मॉडल बाल कटवाने का जारी किया था सीनियर ने फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गजनी मॉडल बाल कटवाने का जारी किया था सीनियर ने फरमान
विज्ञापन
वर्ष 2024 बैच के अधिकतर छात्रों ने कटवा लिए थे बाल
पीड़ित छात्र ने नहीं मानी बात तो जूनियर की शिकायत पर आए सीनियर
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सख्ती के बाद भी नए छात्रों से रैगिंग जारी है। हालांकि, शिकायत सामने न आने से सीनियर छात्रों का यह कृत्य सामने नहीं आ रहा था। मेडिकल कालेज से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 2024 बैच के नए छात्रों को गजनी मॉडल यानी एक दम छोटे बाल कटवाने का फरमान सीनियर ने जारी किया था। इसका पालन करते हुए नए बैच के अधिकतर छात्रों ने बाल कटवाए हैं। पीड़ित छात्र ने ऐसा नहीं किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि छात्र के पिता पुलिस अधिकारी हैं। वह बेटे से मारपीट की जानकारी के बाद घर से मेडिकल कॉलेज आने के लिए निकल गए हैं। बेटे को भी शांत रहने की हिदायत देते हुए आने पर कार्रवाई की बात कही है। माना जा रहा है कि पिता के आने पर सीनियर के खिलाफ गुलरिहा थाने में तहरीर पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि सीनियर भी इस बात से डरे हुए हैं। इससे पहले भी रैगिंग की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इस बार साक्ष्य मिलने पर एक बड़ी कार्रवाई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य स्तर से हो सकती है। किस बैच के सीनियर छात्रों ने बाल कटवाने का फरमान जारी किया था, इसकी जांच चल रही है।