फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Security increased at the airport, flight to Kolkata delayed by two hours

Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ी, कोलकाता के लिए दो घंटे देरी से उड़ा विमान

Thu, 08 May 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Security increased at the airport, flight to Kolkata delayed by two hours
इंडिगो की 12:55 बजे कोलकाता रवाना होने वाली उड़ान दो घंटे विलंब से 2:57 पर हुई
विज्ञापन




एयरपोर्ट पर सुरक्षा का सख्त पहरा, अनुमति के बाद ही वीआईपी गाड़ियों को मिल रहा प्रवेश



गोरखपुर। एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को कोलकाता की उड़ान दो घंटे की देरी से हुई। इंडिगो ने बृहस्पतिवार को मुंबई से आने वाले विमान के समय में परिवर्तन कर दिया है। यह विमान बृहस्पतिवार की सुबह आएगा। उधर, पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को पूरे परिसर में सुरक्षाकर्मी सक्रिय दिखाई दिए।



एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12:55 बजे कोलकाता रवाना होने वाले इंडिगो विमान ने 12:55 की तय समय के बजाए 2:57 बजे उड़ान भरी। देरी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही मुंबई से शाम पांच बजे आने वाले विमान के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन




अब यह विमान बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आ जाएगा। यह विमान 10:10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यात्रियों को कंपनी की तरफ से पहले ही समय परिवर्तन की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीआईपी गाड़ियों को भी विशेष अनुमति के बाद ही प्रवेश
पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा का सख्त पहरा देखने को मिला। एयरपोर्ट के प्रवेश गेट से टर्मिनल और रनवे तक सुरक्षा कर्मी सक्रिय दिखे। मुख्य गेट पर वीआईपी गाड़ियों को भी विशेष अनुमति के बाद ही प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरे से भी पूरे एयरपोर्ट की निगरानी चलती रही। कंट्रोल रूम में बैठे विशेषज्ञ संदिग्ध पर नजर बनाए हुए थे। शाम 7:30 से 8:30 बजे तक एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल कराकर सुरक्षा परखी गई। सभी कर्मचारियों को आपात स्थितियों में निपटने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed