फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Section of attempt to murder increased in assault on dosa shopkeeper, two sent to jail

Gorakhpur News: डोसा दुकानदार से मारपीट में बढ़ाई गई हत्या के प्रयास की धारा, दो को जेल

Sat, 27 Sep 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Section of attempt to murder increased in assault on dosa shopkeeper, two sent to jail
रुपये के लेनदेन के विवाद में कार सवार युवकों ने अगवाकर बनाया था बंधक
विज्ञापन

गोरखपुर। बेतियाहाता चौकी के पास डोसा दुकानदार सूर्यदेव यादव के अपहरण और बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश की धार जोड़ दी है। कैंट थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में शामिल शुभम दूबे और महेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मुख्य आरोपी रमन सिंह घर में ताला लगाकर भाग गया है।
जानकारी के अनुसार, राजघाट थाना क्षेत्र के अलहदादपुर निवासी सूर्यदेव यादव की बेतियाहाता चौराहे पर डोसा की दुकान है। मंगलवार की शाम रमन सिंह, महेश चौधरी, शुभम दूबे और चार अज्ञात लोग दुकान पर पहुंचे और सूर्यदेव यादव की सड़क पर पिटाई करने लगे। वहीं पास में खड़े दो सिपाही मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने सूर्यदेव को अपनी गाड़ी में बैठाकर घर ले गए और वहां बेरहमी से पिटाई कर दी। सिर फोड़ने के साथ असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। जानकारी मिलने पर रिश्तेदारों ने अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कैंट थाने के दरोगा ने पीड़ित को मुक्त कराया। मेडिकल जांच के बाद सूर्यदेव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को राजघाट की रायगंज काॅलोनी निवासी शुभम दूबे और अलहदादपुर के बनकटी चक निवासी महेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बेतियाहाता निवासी मुख्य आरोपी रमन सिंह भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed