{"_id":"67aa541980d8730ce2068ec9","slug":"gorakhpur-news-second-entry-will-be-made-at-cantt-stationthere-will-be-a-direct-route-from-the-airport-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-836797-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैंट स्टेशन पर बनाएंगे सेकेंड इंट्री...एयरपोर्ट से होगा सीधा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैंट स्टेशन पर बनाएंगे सेकेंड इंट्री...एयरपोर्ट से होगा सीधा रास्ता
विज्ञापन
एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड टनल बनाने और एफसीआई गोदाम को टर्मिनल बनाने पर भी होगा मंथन
रेलमंत्री के निर्देश के बाद रेल प्रशासन ने शुरू किया मंथन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्री ने रविवार को संभावनाएं तलाशने का दिया था निर्देश
गोरखपुर। एयरपोर्ट के पास नए रेलवे स्टेशन की संभावनाएं तलाशने और यात्रियों को सीधे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर मंथन शुरू हो गया है। रेल प्रशासन ने जहां कैंट स्टेशन पर ही सेकेंड इंट्री बनाने का प्रस्ताव बनाया है, वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड टनल बनाने और एफसीआई गोदाम को टर्मिनल बनाने का सुझाव तैयार किया है। अब रेलवे महाप्रबंधक और एयरपोर्ट निदेशक बैठक कर प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे और संभावनाएं तलाश कर रिपोर्ट रेलवे बोर्ड भेजी जाएगी।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट के पास नया स्टेशन बनाने के लिए संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया था। इसके बाद अब योजना पर अधिकारियों ने मंथन शुरू किया है। रेलवे प्रशासन ने कैंट स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग के बगल से सेकेंड इंट्री बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जीडीए ने जमीन भी मुहैया करा दी है। इसके बनने से यात्रियों को क्रासिंग होकर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे एयरपोर्ट की तरफ चले जाएंगे। वहीं क्रासिंग पर एक ओवरब्रिज बनाने की भी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर के मुताबिक अभी रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक नहीं हुई है। अगर वे तैयार होंगे तो नए टर्मिनल के पास एक टनल बन सकता है जो बाहर निकल जाएगा और वहीं एफसीआई का गोदाम भी है जिसे टर्मिनल स्टेशन के रूप विकसित किया जा सकता है। एयरपोर्ट परिसर में लिफ्ट लग जाएगा जिससे यात्री टनल में चले जाएंगे। यह प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद मिलकर बेहतर विकल्प तलाशेंगे।