फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Second accused arrested in case of assault on woman

Gorakhpur News: महिला से मारपीट के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Second accused arrested in case of assault on woman
तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार में 14 मई की सुबह हुई थी घटना
विज्ञापन


गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार में बीते बुधवार की सुबह कोटेदार के पास केवाईसी कराने गई महिला से अभ्रदता की गई। पूछने पर उसके परिवार के एक सदस्य को मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने रविवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। दो दिन पहले पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

जानकारी के अनुसार, जाफरा बाजार में बुधवार सुबह कोटेदार के पास केवाईसी कराने गई महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया था। आरोप है कि विरोध करने पर स्थानीय नागरिक विनोद गुप्ता को कोटेदार की दुकान पर खड़े पूर्व पार्षद समेत सात नामजद व पांच अज्ञात लोगों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया था। सूचना पर पहुंचे जाफरा बाजार के पार्षद अभिषेक शर्मा व अन्य लोग सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे थे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था। विनोद गुप्ता की तहरीर पर पूर्व पार्षद इरशाद अहमद, तनवीर, इबरार, अमन, आरिफ, शकील पान वाले, रवि सलमानी नाऊ और पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। रविवार को पुलिस ने जाफरा बाजार बिंद टोला निवासी दूसरे आरोपी इबरार उर्फ अबरार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस शुक्रवार को शीबू उर्फ मो. अली को गिरफ्तार कर जेल भेजवा चुकी है। पुलिस इस घटना में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed