फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Scorpio overturns in Sonbarsa, four youths from Kushinagar injured

Gorakhpur News: सोनबरसा में स्कार्पियो पलटी, कुशीनगर के चार युवक घायल

Fri, 29 Nov 2024 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Scorpio overturns in Sonbarsa, four youths from Kushinagar injured
सरदारनगर। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर बुधवार देर रात फोरलेन पार कर रहे तीन युवकों को बचाने में स्कार्पियो पलट गई। स्कार्पियो में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पिपराइच भिजवाया। जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी कन्हैया यादव (35) पुत्र जसवीर यादव, दीपक चौहान (20) पुत्र रामनरेश चौहान, धनियारी निवासी ट्राफी (20) व तमकुहीराज निवासी अमन चौहान (18) पुत्र वीरेंद्र चौहान के रूप में हुई। घायलों समेत सात लोग स्कार्पियो में सवार थे। बुधवार गोरखपुर में बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होकर वे घर लौट रहे थे। इस दौरान तीन युवक सोनबरसा बाजार में फोरलेन पार कर रहे थे, उन्हें बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed