फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Science park and planetarium will be built in every division of the state

Gorakhpur News: प्रदेश के हर मंडल में साइंस पार्क और बनेगी नक्षत्रशाला

Sat, 21 Dec 2024 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Science park and planetarium will be built in every division of the state
गोरखपुर। प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश के हर मंडल में साइंस पार्क बनेगा। साथ ही हर मंडल मुख्यालय पर नक्षत्रशाला का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर में साइंस पार्क का काम चल रहा है और अगले साल तक यह पूरा भी हो जाएगा। इसके अलावा आगरा में टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, जबकि बरेली, वाराणसी, बांदा सहित छह जगहों पर जमीन मिल चुकी है। वहां भी काम जल्द शुरू हो जाएगा। अन्य स्थानों पर भी जमीन मांगी गई है। मंत्री शुक्रवार को नक्षत्रशाला और परिसर में बन रहे महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के पार्क से बच्चों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। विज्ञान से जुड़े रहस्यों को वे प्रयोग के तौर पर देख सकेंगे।
विज्ञापन

बच्चों को ज्ञान-विज्ञान पार्क तक लाने के लिए प्रचार-प्रसार कराए जाएंगे। स्कूलों से बातचीत की जाएगी। मोबाइल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में बन रहे महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क का काम संतोषजनक है। इसका काम 2025 में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बच्चों के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ की बैठक : मंत्री ने निरीक्षण के बाद नक्षत्रशाला एवं जीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं। इसलिए इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

विपक्ष का विरोध निराधार : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में कांग्रेस एवं सपा की ओर से किए जा रहे प्रदर्शनों को मंत्री अनिल कुमार ने गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि वे लोग विरोध कर रहे हैं जिन्होंने कभी भी बाबा साहब का सम्मान नहीं किया। जनता सब समझ रही है। कहा कि सपा सरकार में ही प्रमोशन में आरक्षण को खत्म किया गया था। कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। वे लोग लगातार संविधान का अपमान करते हैं। उनकी ओर से किया जा रहा विरोध पूरी तरह से हास्यास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed