{"_id":"67a26c055b5ca23cc7047ce0","slug":"gorakhpur-news-schools-are-not-taking-interest-in-making-apar-id-parents-are-worried-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-830098-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अपार आईडी बनाने रूचि नहीं ले रहे विद्यालय, अभिभावक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अपार आईडी बनाने रूचि नहीं ले रहे विद्यालय, अभिभावक परेशान
विज्ञापन
जिले में अभी भी 60 फीसदी छात्रों की नहीं बन पाई है अपार आईडी
भटहट, उरुवा और पिपराइच की स्थिति ज्यादा खराब
गोरखपुर। जिले के विद्यालयों में अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक रजिस्ट्रेशन) बनाने की प्रक्रिया में अभी भी विद्यालय रूचि नहीं दिखा रहे हैं। प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं हो पाने के कारण 5,66,237 से ज्यादा छात्रों की अपार आईडी नहीं बन पाई है। छात्रों के साथ ही उनके अभिभावक भी अपार आईडी बनवाने के लिए परेशान हैं। विद्यालय के जिम्मेदारों का कहना है कि प्रमाणपत्रों के सत्यापन में देरी के कारण अपार आईडी का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
कई विद्यालयों में अब तक सत्यापन पूरा नहीं हो पाने की वजह से अपार आईडी जनरेट नहीं हो रही है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 9,56,618 छात्रों में से सिर्फ 3,90,381 के आधार कार्ड का सत्यापन हो पाया है। अभी तक 60 फीसदी से ज्यादा छात्रों का अपार आईडी बनाया जाना शेष है। भटहट, उरुवा और पिपराइच ब्लॉक की स्थिति ज्यादा खराब है, यहां अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया बेहद धीमी है। बच्चों के नाम में परिवर्तन, दूसरे विद्यालय में प्रवेश के बावजूद साइट पर पहले विद्यालय में नाम दिखाना, आधार कार्ड का सत्यापन नहीं हो पाने सहित अन्य कारणों से कई अभिभावक आधार केंद्रों, बीआरसी एवं शिक्षा विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिन विद्यालयों में अपार आईडी जनरेट नहीं हो रही है, उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है। कारणों की पहचान के बाद जो विद्यालय सत्यापन कार्य में लापरवाही कर रहे हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।