{"_id":"67f2dec6fac9d923e70bac97","slug":"gorakhpur-news-scholarships-of-more-than-one-thousand-obc-students-stuck-in-mmmut-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-893784-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में अटकी एक हजार से अधिक ओबीसी छात्रों की स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में अटकी एक हजार से अधिक ओबीसी छात्रों की स्कॉलरशिप
विज्ञापन
जिला स्तरीय कमेटी से सत्यापित होने के बाद भी नहीं आई छात्रवृत्ति
छात्रवृत्ति न आने से विद्यार्थी परेशान, काट रहे विभागों के चक्कर
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अन्य पिछड़ा वर्ग के करीब एक हजार से अधिक छात्रों की छात्रवृत्ति अटक गई है। छात्रवृत्ति न आने से विद्यार्थियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कारण पता लगाने के लिए वह विभागों के चक्कर काट रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से सामान्य और पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति खाते में भेज दी गई है। केवल अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति अभी तक नहीं आई है। छात्र विशाल यादव ने कहा कि उनकी छात्रवृत्ति का आवेदन एक जनवरी को संस्थान से भेज दिया गया था। जिला स्तरीय कमेटी ने जांच के बाद इसे एक मार्च को शासन में भेज दिया था। बताया कि होली के आसपास में लगभग सभी छात्रों की छात्रवृत्ति आ गई थी लेकिन केवल ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आई। संस्थान में पता करने पर कहा गया कि यहां से आवदेन सत्यापित कर दिया गया था। अब शासन स्तर से यह मामला लंबित है।
छात्रवृत्ति नहीं आई तो प्रभावित होगी पढ़ाई
छात्र शिवम ने कहा कि दूसरे छात्रों की छात्रवृत्ति 60 से 70 हजार रुपये तक आई है। बहुत सारे छात्र यहां एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। भरोसा रहता है कि छात्रवृत्ति आ जाएगी तो लोन की रकम चुका दी जाएगी। लेकिन, यदि छात्रवृत्ति नहीं आई तो बहुत सारे विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन
कोट...
अन्य पिछड़ा वर्ग के कुछ छात्रों की छात्रवृत्ति अभी नहीं आई है। यह मामला शासन स्तर पर लंबित है। उम्मीद है अगले 15 से 20 दिनों में इनकी छात्रवृत्ति आ जाएगी।
श्रद्धा मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी