{"_id":"67ec450e5a13edeff404ea37","slug":"gorakhpur-news-satyam-murder-case-monu-sharma-carrying-a-reward-of-rs-10000-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-888410-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम हत्याकांड : 10 हजार का इनामी मोनू शर्मा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम हत्याकांड : 10 हजार का इनामी मोनू शर्मा गिरफ्तार
विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के खिरकिटा दिगर के मटियरिया गांव में हुए सत्यम हत्याकांड में आरोपी मोनू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर उसका एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मोनू पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात कौड़ही बुजुर्ग मार्ग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे घटनास्थल पर ले जाकर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया।
बीते आठ मार्च की शाम को खिरकिटा दिगर के मटियरिया गांव में खिरकिटा दुबे गांव निवासी सत्यम कुमार (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। दो आरोपियों जोगिंदर शर्मा व अमरदीप शर्मा को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भिजवा दिया था। एक आरोपी बृजमोहन शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
हेमंत उर्फ मोनू शर्मा भागा हुआ था। पुलिस टीम सर्विलांस की मदद से उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। सोमवार रात में पुलिस ने आरोपी हेमंत शर्मा उर्फ मोनू शर्मा को गिरफ्तार कर मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि दस हजार के इनामी मोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।