फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Saturday was the hottest day of the season, temperature reached 42.8 degrees Celsius

Gorakhpur News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, तापमान पहुंचा 42.8 डिग्री सेल्सियस

Sun, 27 Apr 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Saturday was the hottest day of the season, temperature reached 42.8 degrees Celsius
अप्रैल में 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, मई में और सताएगी गर्मी
विज्ञापन

दिन भर चलती रही लू, दिन में सड़कों पर दिखे कम लोग
गोरखपुर। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ये इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बढ़ते तापमान ने अप्रैल में 10 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले अप्रैल में 2015 में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया था।
सबसे अधिक गर्मी वर्ष 1998 में पड़ी थी, जब अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शनिवार को दोपहर में चली लू के कारण सड़कों पर कम लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वातावरण में नमी भी घटकर 53 प्रतिशत आ गई। पिछले साल अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में अब तक सबसे अधिक तापमान वर्ष 1998 में रिकाॅर्ड किया गया है, तब तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज से मौसम बदलने के आसार
दोपहर दो बजे सड़क पर लोग कम दिखाई दिए। जिसको निकलना जरूरी था वह सिर व मुंह ढककर निकला। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया है रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed